हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का स्पेशल अभियान, 69 मनचलों पर की गई कार्रवाई

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग जिले में 21/22 अप्रैल की रात विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान अड्डेबाजी और मनचले...

Hazaribagh Police
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का स्पेशल अभियान

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग जिले में 21/22 अप्रैल की रात विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ चलाया गया, जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. इस अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 50 टीमों का गठन किया गया. इन टीमों में 209 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

122 स्थानों पर की गई छापेमारी

पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 122 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान 69 मनचले व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया. बाद में उन्हें पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है, कि अगर उनके इलाके में अड्डेबाजी या इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: गुमला-सिसई रोड में सघन जांच अभियान, ₹1.09 लाख का वसूला गया जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *