Koderma: खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, कोडरमा द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया. बाघीटांड़ इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता, जे.जे. कॉलेज परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता तथा ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को ट्रॉफी, मेडल, टी-शर्ट एवं जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, कोडरमा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: SIR-2026 को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न


