Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ITAT रांची बेंच (आयकर अपीलीय अधिकरण) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची में ITAT के लिए स्थायी भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

भवन नहीं होने से हो रही दिक्कत
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि फिलहाल ITAT के लिए अपना स्थायी भवन नहीं है, जिससे कामकाज में कई तरह की दिक्कतें आती हैं. उन्होंने कहा कि यदि भवन के लिए जमीन मिल जाती है, तो न्यायिक प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित हो सकेगी.
ALSO READ: सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम में नवनिर्मित खेल परिसंपत्तियों का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
सरकार ने दिए सकारात्मक संकेत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल करेगी. उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
ITAT देश में आयकर से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाला एक महत्वपूर्ण न्यायिक मंच है. रांची में इसका स्थायी भवन बनने से न सिर्फ कामकाज सुचारू होगा, बल्कि करदाताओं और वकीलों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.
