जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड: रांची पुलिस की कार्रवाई, छह घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

RANCHI: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई.इस मामले में SSP राकेश...

RANCHI: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई.इस मामले में SSP राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के छह घंटे भीतर गिरफ्तार कर लिया है.उल्लेखनीय है,कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची SSP राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच किए थे और पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिए थे.जानकारी के अनुसार,बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली.इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है.

विशेष टीम का किया गया था गठन

घटना की सूचना मिलते ही SSP सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज का जांच किया,जांच में आरोपी का फुटेज सामने आया था.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

ALSO READ: रांची में मंदिर के पास दो-दो हत्याओं से हड़कंप, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *