धनबाद रूट पर ट्रेनों का बदला रास्ता, पूर्वा-जोधपुर समेत कई गाड़ियां डायवर्ट

NEWS DESK: धनबाद रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. प्रयागराज मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग...

NEWS DESK: धनबाद रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. प्रयागराज मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते 26 से 30 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है.

किन-किन ट्रेनों का बदलेगा रूट

  • 26, 28 और 30 अप्रैल को चलने वाली 12381 हावड़ा–नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस अब डीडीयू, वाराणसी और प्रयागराज के बजाय डीडीयू, मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज जाएगी.
  • 29 अप्रैल को चलने वाली 12307 हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी और आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगी.
  • इसी दिन 22308 बीकानेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आगरा कैंट, झांसी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू होकर चलेगी.
  • 12987 सियालदह–अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग भी 29 अप्रैल को बदलकर डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी और आगरा कैंट कर दिया गया है.
  • 12324 बाड़मेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल को गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी और डीडीयू के रास्ते चलेगी.

30 अप्रैल को चलने वाली 12816 आनंद विहार–पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस भी गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी और डीडीयू के रास्ते डायवर्ट होकर चलेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

ALSO READ: ED VS POLICE: CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *