Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: परसुडीह में फायरिंग और साकची में चाकूबाजी से दहशत

जमशेदपुर : शहर में बुधवार की देर रात दो बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया. बारीगोड़ा में अंधाधुंध फायरिंग और काशीडीह...

जमशेदपुर : शहर में बुधवार की देर रात दो बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया. बारीगोड़ा में अंधाधुंध फायरिंग और काशीडीह में हुए जानलेवा हमले के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है. पहली घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा इलाके में बुधवार रात हुई.जब आधे-आधे घंटे के अंतराल पर तीन बार गोलियों की गूंज सुनाई दी. स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र धर्मेंद्र पर फायरिंग करने का आरोप है. चश्मदीदों के अनुसार, धर्मेंद्र ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलियां चलाईं. इसके बाद दूसरी घटना दूसरी घटना साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह (लाइन नंबर तीन) की है, जहां मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया.
घायल युवक रितेश कुमार के अनुसार, वह काली मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी एक मकान की छत से किसी ने उस पर पानी फेंक दिया. जब रितेश ने इस हरकत का विरोध किया, तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया. मारपीट के दौरान हमलावरों ने रितेश के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए. इन दोनों मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *