Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: जादूगोड़ा में यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जमशेदपुर: जिले के जादूगोड़ा में यूसील कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया...

जमशेदपुर: जिले के जादूगोड़ा में यूसील कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की बताई जा रही है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतन बहादुर श्रेष्ठ बीती रात किसी कार्य से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी आए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा. मौके पर एक घायल महिला भी मौजूद थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जादूगोड़ा थाना को सूचना दी.

घायल महिला से पूछताछ जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जादूगोड़ा थाना के एसआई प्रीतम राज अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घायल महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हमलावर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ALSO READ: पलामू: विश्रामपुर में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *