कोडरमा: तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय से लापता महिला का शव मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया गया. मृतका की पहचान गीता देवी, पति कारू साव के रूप में हुई है. वह 5 अप्रैल से लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर सन्हा दर्ज कराया था.

5 अप्रैल से थी लापता, परिजन कर रहे थे तलाश
जानकारी के अनुसार, गीता देवी के तीन बच्चे हैं, जबकि उसका पति बाहर रहता है. 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई थी.
ALSO READ: जिला ‘दिशा’ बैठक में 34 केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन पर सख्त निर्देश
कुएं से शव मिलने के बाद मचा हड़कंप
इसी बीच तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में एक कुएं में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. शव की पहचान लापता महिला गीता देवी के रूप में की गई.
हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.
