जामताड़ा : पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, चालक सुरक्षित, वाहन क्षतिग्रस्त

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से काशीटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह अल्ट्राटेक सीमेंट से लदा एक ट्रक...

ट्रक

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से काशीटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह अल्ट्राटेक सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया. जबकि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सीमेंट सड़क किनारे बिखर गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल नंबर WB 39 D 7301 का ट्रक दुर्गापुर से मधुपुर की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था. इसी दौरान पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कच्चे हिस्से में उतर गया और पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

संकरी और जर्जर सड़क के कारण नियंत्रण नहीं रहा

ट्रक चालक कृष्णा हेमराम ने बताया कि वह दुर्गापुर से मधुपुर जा रहे थे. सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका. जिससे ट्रक पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी नारायणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस कर रही जांच

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. जिससे चालक ने राहत की सांस ली. हालांकि ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है और उसमें लदा सीमेंट भी बिखर गया. पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

ALSO READ : परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ JPSC कार्यालय का घेराव कल, सुरक्षा में तैनात रहेंगे DSP, इंस्पेक्टर और दरोगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *