जामताड़ा में उपायुक्त सख्त, जेल सुरक्षा से लेकर नशा मुक्ति अभियान तक दिए बड़े निर्देश

Jamtara: जामताड़ा समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति, जिला पर्यावरण समिति और...

Jamtara DC Meeting
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त

Jamtara: जामताड़ा समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई. बैठकों में जेल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

सुविधाओं और मरम्मत कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा 

बैठक में उपायुक्त ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, हाईमास्ट लाइट, इलेक्ट्रिक फेंसिंग और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जेल में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, आग से बचाव का प्रदर्शन कराने तथा आने-जाने वालों और बंदियों को भेजी जाने वाली सामग्री की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने दिए निर्देश 

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपायुक्त ने जामताड़ा नगर क्षेत्र के लिए लैंडफिल साइट के चयन में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित निस्तारण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जल स्रोतों और पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए. साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए नियमित फॉगिंग, गटर और शौचालय से निकलने वाले कचरे को जलाशयों एवं वन क्षेत्रों में फेंकने पर रोक तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

नशा मुक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश 

वहीं जिला एनकोर्ड समिति की बैठक में उपायुक्त ने नशा मुक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने, JSLPS की सखी मंडल की महिलाओं को अभियान से जोड़ने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मासिक जागरूकता शिविर लगाने तथा मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं और नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर क्षेत्र की सभी दुकानों का शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण कराने को भी कहा.

बैठक में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि अवैध ड्रग्स के दो मामलों में कार्रवाई की गई है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को आंदोलन 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *