जामताड़ा : घर में घुसकर पिस्टल के बल पर छेड़खानी का आरोप, 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Jamtara : जिले नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में एक महिला के घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखाते हुए छेड़खानी...

Jamtara : जिले नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में एक महिला के घर में घुसकर पिस्टल का भय दिखाते हुए छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या-122/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पिस्टल दिखाकर महिला के साथ कि छेड़खानी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नसिबा खातून (पति-फिरोज अंसारी), निवासी कमलपुरा, ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 13 मार्च को कई लोग एकमत होकर उसके घर में घुस आए. आरोप है कि आरोपितों ने पिस्टल दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी की तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 126(2), 76, 351, 352, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. FIR में आजाद अंसारी, श्यामुद्दीन अंसारी, महमूद अंसारी, नजरुल अंसारी, जैनुल अंसारी, एनुल अंसारी, अनारुल अंसारी, समीम अंसारी, महबूब अंसारी, इरशाद अंसारी, वारिश अंसारी तथा हबीब उल्लाह को आरोपी बनाया गया है. मामले के अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. साकेत प्रताप देव हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है.

Also Read : सत्ता और संगठन के बीच सेतु बनेंगे K. Raju, बूथ से मंत्रालय तक कसा जाएगा पेंच, चार दिवसीय दौरे में तय होगी कांग्रेस की नई रणनीति 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *