क्या रिटायरमेंट से पलट गए अरिजीत सिंह? ‘आवारापन 2’ को लेकर बढ़ी चर्चा

Newswave Desk: बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास...

अरिजीत सिंह
क्या रिटायरमेंट से पलट गए अरिजीत सिंह? 'आवारापन 2' को लेकर बढ़ी चर्चा

Newswave Desk: बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की खबरों के बीच अब कहा जा रहा है कि उनकी आवाज इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ में सुनाई देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ का दूसरा गाना ‘ये आवारापन’ जल्द रिलीज होने वाला है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है और इसे अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने का संगीत अमाल मलिक ने दिया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह गाना 21 जुलाई को सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा.

विशेष भट्ट के कहने पर बदला फैसला ?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट के अनुरोध पर अरिजीत सिंह ने यह गाना गाया. विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह का करीब 15 साल पुराना साथ रहा है. अरिजीत को पहला बड़ा मौका भी विशेष फिल्म्स ने ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘तुम ही हो’, ‘मुस्कुराने’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए.

रिटायरमेंट को लेकर नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला वापस ले लिया है. यह भी संभव है कि उन्होंने यह गाना पहले ही रिकॉर्ड कर लिया हो और अब इसे रिलीज किया जा रहा हो. इसलिए रिटायरमेंट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ALSO READ: जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर छापेमारी, प्रतुल शाहदेव बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *