सत्ता और संगठन के बीच सेतु बनेंगे K. Raju, बूथ से मंत्रालय तक कसा जाएगा पेंच, चार दिवसीय दौरे में तय होगी कांग्रेस की नई रणनीति 

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू का 20 से 23 जुलाई तक का चार दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. यह...

K. Raju
K. Raju to act as a bridge between the government and the organization

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू का 20 से 23 जुलाई तक का चार दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. यह दौरा पार्टी की सांगठनिक मजबूती और भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद निर्णायक माना जा रहा है. इस दौरे का मुख्य केंद्र स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया है, जिसके जरिए पार्टी न केवल अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए एक अभेद्य किला तैयार करने की कोशिश में है.

बूथ से सत्ता तक का सफर

प्रभारी के. राजू का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पार्टी की चुनावी तैयारियों का रूट मैप तय करेगा. 20 जुलाई को रांची आगमन के बाद, वे सीधे मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के साथ संवाद कर एसआईआर को जन-जन तक पहुंचाने का एजेंडा सेट करेंगे. पार्टी की प्राथमिकता संगठन के निचले स्तर को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है. विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा और निर्वाचन आयोग के कार्यालय में ज्ञापन सौंपना यह दर्शाता है कि कांग्रेस चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है.

मंत्रियों से बूथ तक की समीक्षा

दौरे का दूसरा दिन (21 जुलाई) को कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक और कैंपेन कमेटी के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन इस बात का संकेत है कि पार्टी सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहती है. 22 जुलाई को के. राजू खुद रांची महानगर के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करेंगे. वोटर लिस्ट से त्रुटिपूर्ण नामों को हटाना एक गंभीर चुनावी प्रक्रिया है, जिस पर पार्टी का विशेष फोकस है. शाम को प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे का भविष्य तय होगा.

ALSO READ: पलामू : पंचायती राज विभाग का दो दिवसीय VLE प्रशिक्षण संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *