जामताड़ा: झामुमो ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका, छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Jamtara: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गुरुवार को जामताड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं...

इंदिरा चौक पर पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता
इंदिरा चौक पर पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता

Jamtara: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गुरुवार को जामताड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की. यह प्रदर्शन झामुमो के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया.

प्रदर्शन की अगुवाई झामुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की. बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए इंदिरा चौक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. “केंद्र सरकार होश में आओ”, “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारों से इंदिरा चौक गूंज उठा. इंदिरा चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया.

इंदिरा चौक पर पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता

छात्रों की आवाज दबाना स्वीकार नहीं: नरेंद्र मुर्मू

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि पूरे झारखंड में झामुमो द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों और छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की.

वहीं, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई, उसकी झामुमो घोर निंदा करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आंदोलनों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी और वर्ष 2029 के चुनाव में इंडी गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा.

इंदिरा चौक पर तैनात रहा पुलिस बल

प्रदर्शन के दौरान आनंद टुडू, लालू अंसारी, रहीम अंसारी, सादिक अंसारी, बासुदेव मरांडी, ताहा, अमित मंडल, विजय राउत, विक्रांत दास, शफीक अंसारी, आलम अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान इंदिरा चौक पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा.

ALSO READ: लोहरदगा में 24 तीर्थों के पवित्र जल के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *