Ranchi: गुमशुदगी एवं अपहरण से जुड़े मामले में राजधानी रांची का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रीय औसत और बड़े राज्यों की तुलना में यह संख्या कम है लेकिन जो आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं वह चिंताजनक है. साल 2026 के जनवरी से मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार 66 मामले दर्ज हुए हैं जो गुमशुदगी एवं अपहरण से जुड़े हुए हैं. इसमें सिर्फ 3 मामलों में ही फिरौती की मांग की गई. वहीं 63 मामले संदिग्ध गुमशुदगी से जुड़े हैं, जिसमें अधिकतर मासूम बच्चे एवं युवतियां शामिल हैं. साल दर साल आंकड़ों की बात करें तो झारखंड पुलिस के वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े चिंताजनक हैं.

यह भी पढ़ें: यात्री ट्रेनों को मिलेगी प्राथमिकता, मालगाड़ियों के लिए अब नहीं रोकी जाएंगी पैसेंजर ट्रेनें
आंकड़ों पर एक नजर
– साल 2013 में कुल 133 अपहरण एवं गुमशुदगी से जुड़े मामले आए जिसमें 10 में फिरौती मांगी गई थी.
– इसमें 123 मामले संदिग्ध गुमशुदगी से जुड़े हैं.
– साल 2014 में कुल 188 मामले आए जिसमें 9 में फिरौती मांगी गई थी.
– साल 2015 में 238 मामले आए जिसमें 7 में फिरौती मांगी गई थी.
– साल 2016 में 202 मामले आए जिसमें 7 में फिरौती मांगी गई थी
– साल 2017 में 195 मामले आए जिसमें 6 में फिरौती मांगी गई थी
– साल 2018 में 208 मामले आए जिसमें 7 में फिरौती मांगी गई थी.
– साल 2019 में 221 मामले आए जिसमें 2 में फिरौती मांगी गई
– साल 2020 में 208 मामले आए जिसमें 3 में फिरौती मांगी गयी.
– साल 2021 में 194 मामले आए जिसमें 1 में ही फिरौती मांगी गई.
– साल 2022 में 218 मामले आए जिसमें 2 में ही फिरौती मांगी गई.
– साल 2023 में 196 मामले आए जिसमें 4 में फिरौती मांगी गई.
– साल 2024 में 207 मामले दर्ज हुए जिसमें 6 में फिरौती मांगी गई.
– साल 2025 में 207 मामले दर्ज हुए जिसमें 6 में फिरौती मांगी गई.
– साल 2026 के मार्च तक यह आंकड़ा 66 पहुंच चुका है जिसमें अब तक 3 में फिरौती की मांग की गई.
यह भी पढ़ें: JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025: फाइनल आंसर-की जारी, आपत्तियों के बाद आयोग ने किया संशोधन
अपहरण के दर्ज होते हैं मामले, लेकिन मामला गुमशुदगी से जुड़ा होता है
बता दें कि प्राथमिकी अपहरण की आशंका को लेकर दर्ज कराई जाती है लेकिन ये मामले गुमशुदगी से जुड़े होते हैं. आए दिन मासूम बच्चों एवं युवतियां के गायब होने के मामले दर्ज हो रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि राज्य के अन्य जिलों के तुलना में राजधानी रांची का आंकड़ा सबसे ज्यादा है.
