Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा : पुलिस ने हांसी पहाड़ी में छापेमारी कर दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Jamtara : जिला के मिहिजाम में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी....

अवैध शराब कारोबार

Jamtara : जिला के मिहिजाम में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र हांसी पहाड़ी में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर का नाम नंदू यादव और जीतू बाउरी हैं. जिसके पास से 180 एमएल का करीब 100 बोतल बंगाल का शराब बरामद हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसी पहाड़ी इलाके में कुछ लोग अवैध तरीके से शराब का धंधा कर रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को रंगे हाथ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब जब्त की है. पूछताछ में दोनों आरोपियों के शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मिहिजाम थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जायेगी. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

 

ALSO READ : झारखंड में संविदाकर्मियों के लिए बड़ा मौका, नौकरी की दौड़ में मिलेगा बोनस अंक का सहारा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *