जन सुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
इस अवसर पर ASP डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं तथा नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखनी चाहिए. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके.
अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर
जन सुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, सामाजिक समस्याओं, सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों समेत विभिन्न शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं. अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना, समस्याओं का समाधान करना तथा पुलिस एवं प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना था. जन सुनवाई के आयोजन से लोगों को अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की.

Also Read : जामताड़ा : पुलिस ने हांसी पहाड़ी में छापेमारी कर दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार


