जेट 2026: सुरक्षा और तकनीक के कड़े पहरे में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, 1.75 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा 2026 रविवार को राज्य के 6 प्रमुख जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई....

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा 2026 रविवार को राज्य के 6 प्रमुख जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा में लगभग 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए.

434 केंद्रों पर हुई परीक्षा

परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

जीरो टॉलरेंस नीति लागू

परीक्षा के दौरान कदाचार को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई. प्रशासन की सख्ती के कारण कहीं से भी गड़बड़ी की कोई खबर सामने नहीं आई.

पहली बार आईरिस अटेंडेंस सिस्टम का इस्तेमाल

फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार पहली बार आईरिस अटेंडेंस सिस्टम का उपयोग किया गया. इसके माध्यम से अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की गई और नकल की संभावना को काफी हद तक खत्म किया गया.

सीसीटीवी और लाइव मॉनिटरिंग से निगरानी

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई. सीसीटीवी कैमरों और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनी रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *