PM के टॉफी उपहार पर राहुल का तंज: नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट- ‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है’

Rahul’s taunt on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी का उपहार दिया. फिर क्या था,...

Rahul’s taunt on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी का उपहार दिया. फिर क्या था, भारत में इसे लेकर बयानबाजी शुरू हो गयी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर हमला बोला है. उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है. राहुल गांधी का यह बयान इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा मोदी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है.

‘आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे’

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आर्थिक तूफान सिर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं. किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: चांडिल प्रखंड परिसर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप

मेलोनी को मोदी ने दिया मेलोडी टॉफी

इससे पहले इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की. जिसमें वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रही हैं. इस क्लिप में वो कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं. ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं.” इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’. ‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों खिल खिलाकर हंस देते हैं.

नितिन नवीन का राहुल पर पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है. मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं मानता हूं कि लगातार हो रही हार, निराशा कहीं न कहीं उनके स्वभाव और चरित्र में दिख रही है. आज हम भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है. क्या नक्सलवाद को खत्म करना गद्दारी है?, क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है?, क्या तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाना गद्दारी है?”

यह भी पढ़ें: बकाया विवाद लेकर दलित युवक के साथ मारपीट, ST – SC थाना में शिकायत दर्ज

सत्ता नहीं मिलने से राहुल गांधी निराश: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी निराश हैं. सत्ता ना मिलने के कारण निराशा है. वे मोदी जी को गाली नहीं दे रहे हैं देश को गाली दे रहे हैं. वो निराशा में निकल रहा है.”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *