Simdega: जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अब केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर मरीजों के घर तक भी पहुंचेंगी. वह भी बिल्कुल निःशुल्क.
संजीवनी सेवा का हुआ शुभारंभ
मेडिका अस्पताल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर चेयरमैन डॉ. आलोक रॉय के प्रयास से शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू द्वारा आम लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी सेवा की शुरुआत की गई, जिसका शुभारंभ डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया.

Also Read: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, सांसद ने डीलरों की मांग का किया समर्थन
24×7 मिलेगी इमरजेंसी सहायता
बताया गया कि संजीवनी सेवा के तहत निशुल्क 24×7 होम पिक-अप एवं इमरजेंसी सहायता सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. संस्था के अनुसार इस सेवा में प्रशिक्षित इमरजेंसी तकनीशियन साथ रहेंगे, जिससे मरीजों को त्वरित और सुरक्षित सहायता मिल सकेगी.
बुजुर्गों और आपातकालीन स्थिति में मिलेगी राहत
विशेष रूप से बुजुर्गों एवं घरेलू आपातकालीन परिस्थितियों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी. सेवा के अंतर्गत 10 किलोमीटर तक त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. यह सेवा शांति भवन मेडिकल सेंटर के साथ-साथ सदर अस्पताल सिमडेगा तक मरीजों को सुविधा प्रदान करेगी.
