Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान पार्टी में पूर्व विधायक और नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
यह भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में ‘अपनों’ पर वार, राधाकृष्ण किशोर ने संगठन पर दागा सवालों का गोला
प्रमुख चेहरों का कांग्रेस में आगमन
समारोह में मुख्य रूप से कोडरमा के बरकट्ठा से पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र कुमार और शिवशंकर कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा. इसके अलावा, झारखंड की राजनीति के पुरोधा रहे स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र शिवराज जयपाल सिंह कांग्रेस में शामिल हुए. दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के मनोज कुमार दास और रांची से आलोक कुजूर सहित कई युवाओं ने भी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ में ऊर्जा मित्रों का विरोध, 21 महीने से EPF और ESI का लाभ नहीं मिलने का आरोप

संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदमः केशव
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज का यह मिलन समारोह झारखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है. सामाजिक एकता और संविधान की रक्षा के लिए लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं. डॉ. रामेश्वर उरांव ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि जनता का कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों के प्रति गहरा जुड़ाव है.
