न्याय आपके द्वार के तहत गुमला और पालकोट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  Gumla : झालसा के आदशानुसार’ जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता के निर्देशानुसार न्याय आपके द्वार...

 

Gumla : झालसा के आदशानुसार’ जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता के निर्देशानुसार न्याय आपके द्वार ‘ के तहत गुमला के अमेराडीह और पालकोट के लौवाकेरा ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने कहा कि झालसा के निर्देशानुसार न्याय आपके द्वार के तहत जस्टिस ऑन व्हील जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को विधि जागरूकता देने का काम कर रहा है , साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को भी लोगों को बताया जा रहा है ताकि उसका लाभ ग्रामीण जनता को मिल मिल सके.

घरेलू हिंसा मोटर वाहन दुर्घटना

श्रीसिंह ने बाल विवाह, मानव तस्करी, स्पॉन्सरशिप योजना तथा डीएलएसए से होने वाले लाभ के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी , पैनल लॉयर ओम प्रकाश ने भी लोगों को घरेलू हिंसा मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और अन्य कानून संबंधी जानकारियां दी, कार्यक्रम में पीएलबी राजू साहू, विनय कुमार, बिना कुमारी, एवं भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

Also Read : झारखंड कांग्रेस का कुनबा बढ़ा : कई नेताओं ने थामा ‘हाथ’ का दामन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *