झारखंड कांग्रेस या बोइंग 737? राधाकृष्ण किशोर के पत्र ने प्रदेश संगठन की ‘जंबो’ लिस्ट पर दागे तीखे सवाल

Ranchi: झारखंड की राजनीति में फिर एक बार हलचल मच गई है. कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक...

Ranchi: झारखंड की राजनीति में फिर एक बार हलचल मच गई है. कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक चुटीला मगर गंभीर पत्र लिखकर संगठन के भारी-भरकम विस्तार पर सवाल खड़े कर दिए. किशोर ने कांग्रेस की नई प्रदेश कमेटी की तुलना ‘बोइंग 737’ विमान से करते हुए इसे जमीनी हकीकत से दूर और महज बड़े नेताओं को खुश करने वाला कदम बताया है.

यह भी पढ़ें : झारखंड के बिजली अधिकारियों पर गिरा मुख्य सचिव का पावर हंटर, 24 घंटे बिजली दें वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार, एमडी केके वर्मा को भी निगरानी करने का निर्देश

झारखंड का अति-विस्तार

राधाकृष्ण किशोर ने अपने पत्र में अन्य राज्यों के तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए झारखंड कांग्रेस की 314 सदस्यीय कमेटी को तर्कहीन बताया है. उन्होंने लिखा कि झारखंड: 81 विधानसभा सीटें और 314 पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें और मात्र 130 पदाधिकारी, मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें और मात्र 115 पदाधिकारी. बिहार में 242 विधानसभा सीटें और प्रस्तावित 200 सदस्य, ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें और मात्र 31 पदाधिकारी हैं.

बैठेंगे कहां, बुनियादी सुविधाओं पर तंज

मंत्री ने तंज कसते हुए पूछा कि जब प्रदेश अध्यक्ष स्वयं 8×8 के कमरे में बैठते हैं, तो रांची स्थित कांग्रेस भवन में ये 314 पदाधिकारी कहां बैठेंगे? उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मिलकर पार्टी के लिए एक नया और बेहतर बुनियादी ढांचा वाला कार्यालय तक नहीं ले पाए.

यह भी पढ़ें : फ्लड लाइट में सीमा देसाई महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, सुपर ओवर में टीम येलो बनी चैंपियन

परिवारवाद और तुष्टीकरण का आरोप

पत्र के अंत में किशोर ने तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि क्या यह लंबी-चौड़ी लिस्ट काबिल कार्यकर्ताओं के लिए है या सिर्फ रसूखदार नेताओं के परिजनों को ‘एडजस्ट’ करने के लिए? उन्होंने स्पष्ट कहा कि इतनी बड़ी कमेटी सिर्फ बड़े नेताओं को खुश करने की कोशिश लगती है, जिसका जनता और संगठन के काम से कोई सरोकार नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *