झारखंड विभागीय परीक्षा: अनिल कुमार यादव बने वित्त विभाग के नए नोडल ऑफिसर

      Ranchi: झारखंड में विभागीय परीक्षाओं के सुचारू संचालन और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राजस्व...

 

 

 

Ranchi: झारखंड में विभागीय परीक्षाओं के सुचारू संचालन और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राजस्व पर्षद ने एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय परीक्षा समिति, राजस्व पर्षद, झारखंड की ओर से आयोजित की जाने वाली आगामी विभागीय परीक्षाओं के लिए अनिल कुमार यादव को आधिकारिक तौर पर नोडल ऑफिसर नामित किया गया है. वर्तमान में श्री यादव वित्त विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति का निर्णय राजस्व पर्षद के पत्रांक 279, दिनांक 01.04.2026 के आलोक में लिया गया है.

ALSO READ: Ranchi: ट्रेजरी घोटाले के बाद वित्त विभाग सख्त, पीएमयू निगरानी के लिए मंगाया एडवांस टैबलेट

समन्वय और पारदर्शिता को मिलेगी मजबूती

सरकार के अवर सचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (संख्या: 12024) के अनुसार, इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गति लाना है. इस नई जिम्मेदारी के साथ, अब विभागीय परीक्षाओं के आयोजन, डेटा प्रबंधन और केंद्रीय परीक्षा समिति के साथ समन्वय की पूरी कमान श्री यादव के हाथों में होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *