डिजिटल युग की डेटिंग: नए रिश्तों की नई भाषा

NewsWave Desk: आज के डिजिटल दौर में डेटिंग की अपनी अलग शब्दावली बन गई है. ऐप्स, सोशल मीडिया और बदलती रिलेशनशिप सोच...

NewsWave Desk: आज के डिजिटल दौर में डेटिंग की अपनी अलग शब्दावली बन गई है. ऐप्स, सोशल मीडिया और बदलती रिलेशनशिप सोच ने ऐसे कई नए शब्द दिए हैं, जो नए प्यार की शुरुआत से लेकर रिश्तों की उलझनों तक को बयां करते हैं. इन शब्दों को समझना आज के रिलेशनशिप्स की जटिलता को समझने और सही फैसले लेने में मदद करता है.

  1. नए रिश्ते की शुरुआत से जुड़े शब्द
  • रिज (Rizz): किसी का आकर्षण या फ्लर्ट करने की कला.
  • सिचुएशनशिप: जब रिश्ता दोस्ती और प्यार के बीच हो, लेकिन कोई लेबल या वादा न हो.
  • सॉफ्ट लॉन्च/हार्ड लॉन्च: सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को दिखाना. सॉफ्ट लॉन्च में बस हल्का-सा इशारा या फोटो, हार्ड लॉन्च में दोनों की साफ फोटो डालना.
  1. व्यवहार और मुश्किलें
  • घोस्टिंग: अचानक बिना बताए बातचीत बंद कर देना.
  • ब्रेडक्रंबिंग: कभी-कभी मैसेज करके उम्मीद जगाना, पर आगे रिश्ता न बढ़ाना.
  • लव-बॉम्बिंग: शुरू में बहुत प्यार दिखाना, बाद में बदल जाना.
  • बेंचिंग: किसी को बैकअप ऑप्शन की तरह रखना.
  • जोम्बीइंग: जो पहले गायब हो गया था, वह अचानक दोबारा बात करने लगे.
  1. पार्टनर को परखना
  • रेड फ्लैग: कोई खराब या चेतावनी देने वाली आदत.
  • ग्रीन फ्लैग: कोई अच्छी आदत.
  • बीज फ्लैग: कोई अजीब या सामान्य सी आदत.
  • वोकफिशिंग: जब कोई खुद को दिखावे के लिए समझदार या प्रगतिशील दिखाए, लेकिन असल में ना हो.
  1. स्थायी रिश्तों की दिक्कतें
  • कुशिनिंग: एक के साथ रहते हुए बाकी विकल्प भी खुले रखना.
  • फबिंग: फोन में इतना व्यस्त रहना कि पार्टनर को अनदेखा करना.
  • रूममेट सिंड्रोम: जब रिश्ता सिर्फ साथ रहने तक रह जाए, प्यार खत्म हो जाए.
  • ईको-डंपिंग: जब सोच में अंतर के कारण रिश्ता खत्म कर देना.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *