Click Here
Click Here
Click Here

Ranchi: ट्रेजरी घोटाले के बाद वित्त विभाग सख्त, पीएमयू निगरानी के लिए मंगाया एडवांस टैबलेट

Ranchi: ट्रेजरी घोटाले के बाद Finance Department, Government of Jharkhand अब निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया...

Ranchi: ट्रेजरी घोटाले के बाद Finance Department, Government of Jharkhand अब निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है. विभाग ने पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) कोषांग की मॉनिटरिंग के लिए एक अत्याधुनिक गैजेट मंगाया है.

अब फाइलों की निगरानी पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि लेटेस्ट तकनीक के जरिए की जाएगी. इसके लिए एम3 चिप वाला 11 इंच का आधुनिक टैबलेट इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे फाइलों और दस्तावेजों पर अधिक प्रभावी तरीके से नजर रखी जा सकेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डेटा सुरक्षा पर खास फोकस

विभाग का दावा है कि इस डिवाइस में गोपनीय डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और किसी भी प्रकार का डेटा लीक या ट्रांसफर नहीं होगा. इससे संवेदनशील वित्तीय दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

गैजेट की खासियत

लेटेस्ट एम3 चिप प्रोसेसर

256 जीबी स्टोरेज

लिक्विड रेटिना डिस्प्ले

डेटा को क्रिस्टल क्लियर तरीके से देखने की सुविधा

कलर ऑप्शन: स्टारलाइट और स्पेस ग्रे

वित्त विभाग इस नई तकनीक के जरिए कामकाज में पारदर्शिता और निगरानी को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है.

ALSO READ: HC ने कहा-निलंबन अवधि का पूरी वेतन तभी मिलेगा जब कर्मचारी पूरी तरह दोषमुक्त हो जाए 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *