भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री

Ranchi: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो गई है. झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार...

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी

Ranchi: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो गई है. झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने खुशी जताई और बधाई दी.

भाजपा नेताओं ने दी डॉ. प्रदीप वर्मा को बधाई

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा और राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. सभी नेता संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल की कामना की.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में नई राष्ट्रीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

झारखंड भाजपा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम संतुलित और ऊर्जावान है. यह टीम सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भाजपा को और मजबूत करेगी.

झारखंड भाजपा के नेताओं ने नई टीम में झारखंड को स्थान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी आभार जताया. पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि डॉ. प्रदीप वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से झारखंड भाजपा को भी मजबूती मिलेगी.

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और रवींद्र कुमार राय समेत प्रदेश के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने भी नई राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ: पलामू: विधायक आलोक चौरसिया ने विराट नाग पंचमी मेला का किया उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *