Ranchi: झारखंड सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समीर बोदरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. सरायकेला-खरसावां और सदर महिला थाना, चाईबासा की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. समीर बोदरा के खिलाफ सदर महिला थाना, चाईबासा में कांड संख्या-03/2026 दर्ज है. उल्लेखनीय है कि सरायकेला जिले के नगर पंचायत में तैनात कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में खलबली मच गई है. कुमारडुंगी की रहने वाली एक महिला ने समीर बोदरा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: बेरमो में कोयला तस्करी का नंगा नाच: पुलिस-प्रशासन और सियासत के गठजोड़ ने ली गर्भवती महिला की जान
