चाईबासा : बीएलओ दायित्वों का करें ईमानदारी से निर्वहन, कोई मतदाता न छूटें : सन्नी उरांव

Chaibasa : झामुमो की ओर से रविवार को वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में बीएलओ के प्रशिक्षण और बूथ कमेटी गठन को लेकर...

Chaibasa : झामुमो की ओर से रविवार को वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में बीएलओ के प्रशिक्षण और बूथ कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया.
बैठक को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने सदस्यों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाएं रखने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सभी सदस्य यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाएं.

मतदाताओं को करें जागरूक

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है. इसके लिए बीएलओ सदस्यों को घर घर संपर्क कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी. इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई.

ये रहें मौजूद

बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी इकबाल अंसारी, प्रखंड प्रमुख ताराकांत सिजुई, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, प्रखंड अध्यक्ष विनय प्रधान, शमरेश सिंह, कार्लटन साहिन, वेद प्रकाश सहित झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड सरकार की कार्रवाई: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निलंबित, यौन शोषण का लगा है आरोप, डर से हैं फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *