झारखंड पुलिस के DSP से लेकर SP रैंक तक के पुलिस अधिकारियों को जर्मनी समेत पांच देशों में मिलेगी ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड पुलिस के डीएसपी DSP से लेकर एसपी SP रैंक तक के पुलिस अधिकारियों को जर्मनी समेत पांच देशों में...

झारखंड पुलिस
AI तस्वीर

Ranchi : झारखंड पुलिस के डीएसपी DSP से लेकर एसपी SP रैंक तक के पुलिस अधिकारियों को जर्मनी समेत पांच देशों में ट्रेनिंग पाने के मौका मिलेगा. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान किया है. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी मिशन से प्राप्त सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 के दौरान व्यक्तिगत पुलिस अधिकारियों के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में कार्य करने के लिए पुलिस अधिकारियों की व्यावसायिक क्षमता को और मजबूत करना है. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने झारखंड समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, डीजीपी DGP और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को पत्र जारी कर योग्य अधिकारियों के नामांकन मांगे है.

24 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पुलिस सेवा में कार्यरत डीएसपी DSP और एसपी SP रैंक के पुरुष व महिला अधिकारी इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते है. नामांकन भेजने की अंतिम तारीख 24 जुलाई तय की गई है. इस समय-सीमा के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. डिजिटल इंडिया पहल के तहत सभी दस्तावेज केवल ई-मेल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है.

इन देशों में आयोजित होंगे ट्रेनिंग कोर्स

– जर्मनी
– स्वीडन
– नीदरलैंड
– बोस्निया
– हर्जेगोविना

चयन के लिए मुख्य शर्तें और नियम

इन पाठ्यक्रमों के लिए भारत के लिए कोई निश्चित कोटा या सीट आरक्षित नहीं है. यह सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के लिए खुला है और अंतिम चयन संयुक्त राष्ट्र और आयोजक देश द्वारा उनके मानदंडों के अनुसार ही किया जाएगा. आवेदनों के साथ सतर्कता स्वीकृति और कैडर स्वीकृति होना अनिवार्य है. जिसके बिना आवेदन सीधे खारिज कर दिया जायेगा. प्रत्येक संगठन या राज्य अधिकतम तीन अधिकारियों के ही नामांकन संयुक्त रूप से भेज सकता है. अगर, तीन से अधिक नामांकन प्राप्त होते है, तो केवल पहले तीन पर ही विचार किया जाएगा. इसके अलावा, एक अधिकारी केवल एक ही पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता है.

 

ALSO READ : बोकारो: Re NEET UG 2026 में डीपीएस बोकारो का शानदार प्रदर्शन, AIR 546 के साथ आदित्य मिश्रा बने स्कूल टॉपर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *