Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: रेल आईजी और डीआईजी ने हटिया रेल थाने का किया औचक निरीक्षण, नए कानूनों और अपराध नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश

Ranchi: झारखंड में रेल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को रेल...

Ranchi: झारखंड में रेल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा हटिया रेल थाना का औचक निरीक्षण किया गया. रेल आईजी माइकलराज और डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से हटिया रेल थाने का निरीक्षण किया. इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच सक्रियता बढ़ गई.

नए कानूनों की जानकारी और समीक्षा

निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कानूनों की प्रगति और समझ पर चर्चा की. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि पुलिस बल इन कानूनों के प्रावधानों से पूरी तरह अवगत है, ताकि अनुसंधान और कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो.

ट्रेनों में अपराध नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश

चलती ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर आईजी और डीआईजी ने यात्रियों के साथ होने वाली डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सजगता. इसके अलावा ट्रेनों के माध्यम से होने वाली बच्चों और महिलाओं की तस्करी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करना साथ ही नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाना. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेल पुलिस का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में जुटेगा राशन डीलरों का महाकुंभ, 18 को होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *