Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 24.51 करोड़ मिट्रिक टन खनिज का उत्पादन, राजस्व मिला 11020 करोड़

रांचीः झारखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड़ 24 करोड़ 51 लाख 5 हजार नौ मिट्रिक टन खनिज का उत्पादन हुआ है....

रांचीः झारखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड़ 24 करोड़ 51 लाख 5 हजार नौ मिट्रिक टन खनिज का उत्पादन हुआ है. इसमें लघु खनिज का उत्पादन चार करोड़ 78 लाख 60 हजार 625 मिट्रिक टन हुआ है. वहीं मेजर खनिज का उत्पादन 19 करोड़ 72 लाख 89 हजार 383 मिट्रिक टन हुआ है. आज की तारीख तक खनिजों से राज्य सरकार को 11020 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है. इसमें लघु खनिजों से 1166.44 करोड़ रुपए और मेजर खनिजों से 9853.51 करोड रुपए राजस्व मिले हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में अभी तीन दिन शेष हैं।
25.78 करोड़ मिट्रिक टन खनिज का हुआ डिस्पैच
इस वित्तीय वर्ष में अब तक 25 करोड़ 78 लाख 78 हजार 23 मिट्रिक टन खनिज का डिस्पैच हो चुका है. इसमें पांच करोड़ 46 लाख नौ हजार 885 मिट्रिक टन लघु खनिज का डिस्पैच हुआ है. जबकि 20 करोड़ 32 लाख 68 हजार 137 मिट्रिक टन मेजर खनिज का डिस्पैच हुआ है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *