एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, खिलाड़ियों ने DC से साझा की खुशी

RANCHI: एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार...

RANCHI: एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय पहुंचा. इस दौरान दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने अपनी उपलब्धियों की जानकारी साझा की.

उपायुक्त ने बढ़ाया हौसला

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि 6 से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा. वहीं, रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया. बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *