Ranchi: झारखंड खेल जगत में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप-2026’ का आयोजन पहली बार झारखंड में होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.
फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच
मुलाकात के दौरान सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को राज्य के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि डूरंड कप की मेजबानी मिलना झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर दिया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन से राज्य के स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा. सरकार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह टूर्नामेंट न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि राज्य की ब्रांडिंग के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा.

AlsoRead:जेल में रिक्त पदों को भरने को लेकर HC का अल्टीमेटम, कहा 6 महीने में पूरी करे प्रक्रिया


