बोकारो आईजी ने महाशिवरात्रि को लेकर की समीक्षा बैठक, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, उपद्रवियों पर रक्षक ऐप और ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जोनल आईजी सुनील भास्कर ने समीक्षा बैठक किए इस बैठक में बोकारो जोन के सभी पुलिस डीआईजी और एसपी शामिल हुए. आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उत्सव के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए



