Click Here
Click Here

डिजिटल लेन-देन की दिशा में झारखंड की बड़ी पहल, JSLPS और इंडियन बैंक में समझौता

Ranchi : झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तीय व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया...

Ranchi : झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तीय व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और इंडियन बैंक के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम तैयार किया जाएगा. इस नई व्यवस्था के जरिए गांवों में काम करने वाले स्वयं सहायता समूह (SHG), ग्राम संगठन (VO) और CLF अब आपस में सीधे और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे. खास बात यह है कि यह देश में पहली बार CLF स्तर पर इस तरह का डिजिटल पेमेंट गेटवे शुरू किया जा रहा है, जिससे झारखंड इस पहल में सबसे आगे आ गया है.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट की बैठक 28 को, लिए जायेंगे कई अहम फैसले

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डिजिटल सिग्नेचर, बायोमेट्रिक सत्यापन और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी

इस सिस्टम में हर लेन-देन पर नजर रखी जा सकेगी और भुगतान की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित होगी, इसमें डिजिटल सिग्नेचर, बायोमेट्रिक सत्यापन और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाएगी. शुरुआत में इस सिस्टम को 6 CLF में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा. अगर यह सफल रहता है, तो आगे चलकर इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा और सभी तरह के लेन-देन इसी प्लेटफॉर्म से किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए अधिकारियों को दिया ‘जनसेवा’ का मंत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *