Ranchi: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव एवं उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों में अब तक नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु, मुफ्त उपहार समेत कुल 1072.13 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है.
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त निगरानी के निर्देश
चुनाव आयोग ने बताया कि 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तथा उपचुनाव की घोषणा के बाद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए थे.
जब्ती का विस्तृत ब्यौरा
- कैश : 127.67 करोड़ रुपये
- शराब (मात्रा) : 4,49,176 लीटर
- शराब (मूल्य) : 106.30 करोड़ रुपये
- ड्रग्स : 184.83 करोड़ रुपये
- कीमती धातु : 215.19 करोड़ रुपये
- फ्रीबीज/अन्य सामग्री : 437.97 करोड़ रुपये
राज्यवार जब्ती आंकड़े
पश्चिम बंगाल
- कैश : 27.48 करोड़ रुपये
- शराब : 3,93,463 लीटर
- शराब मूल्य : 102.45 करोड़ रुपये
- ड्रग्स : 108.11 करोड़ रुपये
- कीमती धातु : 55.88 करोड़ रुपये
- फ्रीबीज/अन्य : 178.83 करोड़ रुपये
- कुल जब्ती : 472.89 करोड़ रुपये
तमिलनाडु
- कैश : 100.19 करोड़ रुपये
- शराब : 1,17,713 लीटर
- शराब मूल्य : 3.85 करोड़ रुपये
- ड्रग्स : 76.72 करोड़ रुपये
- कीमती धातु : 159.31 करोड़ रुपये
- फ्रीबीज/अन्य : 259.14 करोड़ रुपये
- कुल जब्ती : 599.24 करोड़ रुपये
की गई समीक्षा बैठक
शांतिपूर्ण, भयमुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें की गईं. मुख्य सचिवों, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, पुलिस महानिदेशकों तथा प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
आयोग के अनुसार दोनों राज्यों में कुल 5011 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल में 2728 और तमिलनाडु में 2283 टीमें शामिल हैं. इसके अलावा, 5363 स्टैटिक सर्विलांस टीमें भी विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच और निगरानी के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं.
यह भी पढ़ें: रांची : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त हुए डीसी, तीन बीडीओ को शोकॉज
