Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व योगासन चैंपियनशिप में झारखंड के रोशन थापा ने जीता गोल्ड, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Ranchi: झारखंड के योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य...

Ranchi: झारखंड के योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज लोकभवन, रांची में उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी. राज्यपाल ने इसे झारखंड और देश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

अहमदाबाद में जीता विश्व खिताब

रोशन थापा ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के सीनियर-बी कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ उन्होंने विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस प्रतियोगिता में 78 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

Read Also: तुपुदाना में महिला का शव मिलने के बाद रांची से बोकारो तक हो रही आरोपियों की तलाश, तीन हिरासत में

योगासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं की मांग

इस मौके पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राज्यपाल को अंगवस्त्र भेंट कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने मांग की कि झारखंड सरकार राज्य के योगासन खिलाड़ियों को बेहतर प्रोत्साहन और सुविधाएं दे, ताकि आने वाले समय में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *