Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मिले महिला का शव मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है. मामले में पुलिस को बोकारो के युवकों की संलिप्तता मिली है. इसी आधार पर पुलिस की एक टीम बोकरो गयी. मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने बोकारो एसपी से बात की. बोकारो एसपी ने रांची पुलिस को पुरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मामले में एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी अपनी जांच की थी. टेक्निकल टीम घटनास्थल का कॉल डंप की थी. जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई है. मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी गयी है.
क्या है मामला
जानकारी हो कि मामला बीते रविवार का है. जहां तुपुदाना ओपी से रविवार सुबह सिरी गांव के समीप सड़क पर एक महिला का शव मिला था. महिला की अरगोड़ा थाना क्षेत्र की निवासी थी. महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुपुदाना पुलिस और हटिया डीएसपी पहुंचे. और जांच की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम और डाग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया. टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची. महिला का शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी.

शव को वाहन से कुचला गया
महिला के शव को वाहन से कुचल कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया. घटनास्थल पर शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा हुआ था. साक्ष्य छिपाने के नीयत से ही गाड़ी से शव को कुचल कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया. जिससे महिला का शव का कमर एवं चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस जांच के क्रम में देखा कि बगल के झाड़ में महिला के साथ दरिंदगी के सबूत मिलें. संभवत दरिंदगी करने के बाद महिला को चट्टान पर लाकर वहीं उसकी हत्या कर दी गई थी.


