Click Here
Click Here
Click Here

उड़ान भरने को तैयार झारखंड के युवा : फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने खोला करियर का नया द्वार, 60 सीटों में होगा नामांकन

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए अपने सपनों को नई ऊंचाइयां देने का समय आ गया है. अब राज्य के बेटे-बेटियां...

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए अपने सपनों को नई ऊंचाइयां देने का समय आ गया है. अब राज्य के बेटे-बेटियां न सिर्फ जमीन पर अपनी काबिलियत साबित करेंगे, बल्कि आसमान की बुलंदियों को भी छूएंगे. राज्य सरकार की इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए एविएशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका लेकर आया है. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कुल 60 सीटों पर नामांकन किया जाएगा. इसमें ‘एयर होस्टेस’, ‘फ्लाइट स्टीवर्ड’ और ‘ग्राउंड हैंडलर’ जैसे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगें.

कौन बन सकता है इस उड़ान का हिस्सा

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के युवाओं के लिए पात्रता के मापदंड काफी व्यावहारिक रखे गए हैं. कोई भी युवा जिसने 10+2 की पढ़ाई पूरी कर ली है और जिसकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच है. वह इसके लिए आवेदन कर सकता है. एयर होस्टेस और फ्लाइट स्टीवर्ड के लिए लंबाई के मानकों के साथ-साथ साफ-सुथरे व्यक्तित्व और हिंदी व अंग्रेजी भाषा पर पकड़ होना जरूरी है. संस्थान ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट के आधार पर रखा है. 10+2 के अंकों के साथ पर्सनल इंटरव्यू और स्पोकन इंग्लिश टेस्ट यह सुनिश्चित करेंगे कि सबसे प्रतिभावान और उत्साही युवाओं को आगे आने का मौका मिले.

आवेदन करने की महत्वपूर्ण तारीखें

इस प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है. पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रखते हुए, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर आवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है.

किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें

• कुल सीटें : 60
• अनारक्षित : 30
• अनुसूचित जनजाति : 16
• अनुसूचित जाति : 06
• पिछड़ा वर्ग : 04
• पिछड़ा वर्ग : 02
• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 02

प्रशिक्षण कार्यक्रम और शुल्क का विवरण

सर्टिफिकेट इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड)
• अवधि : 6 महीने
• शुल्क : 1,00,500/- रुपये

सर्टिफिकेट इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (ग्राउंड हैंडलर)

• अवधि : 6 महीने
• शुल्क : 1,00,500/- रुपये

डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड)

• अवधि : 12 महीने
• शुल्क : 1,55,500/- रुपये

डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (ग्राउंड हैंडलर)

• अवधि : 12 महीने
• शुल्क : 1,55,500/- रुपये

 

ALSO READ : NTPC के CMD पद के लिए देश के 18 दिग्गजों के साथ झारखंड कैडर के IAS डॉ. कुलकर्णी भी रेस में 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *