Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चार फरार अभियुक्तों के घर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज एक महत्वपूर्ण कानूनी कार्रवाई...

Karaikela police
कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज एक महत्वपूर्ण कानूनी कार्रवाई की गई. न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में, कराइकेला थाना कांड संख्या 08/2020 के चार फरार प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध उनके पैतृक आवास पर विधिवत इश्तहार चस्पा किया गया. ​यह कार्रवाई कराइकेला, गुदरी एवं सोनुवा थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की गई. पुलिस टीम ने अभियुक्तों के गांव डोंगेबेरा और कूदाबुरु पहुंचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी की और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी नोटिस (इश्तहार) चिपकाया.

इनके घर चिपकाया गया इश्तहार

माओवादी ​टीनू बांकिरा उर्फ टुनु बांकिरा, पिता- सुगना बांकिरा (डोंगेबेरा),​ लेते बांकिरा, पिता- सुगना बांकिरा (डोंगेबेरा),​ रामवीर उर्फ रायवीर हांसदा, पिता- मार्टिन हांसदा (डोंगेबेरा) एवं माओवादी एरिया कमांडर​ सलूका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम, पिता- साधुचरण कायम (कूदाबुरु) के घर इश्तहार चिपकाया गया.​ इस अवसर पर पुलिस ने अभियुक्तों के परिजनों को स्पष्ट निर्देश दिया, कि वे फरार अभियुक्तों को अविलंब न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु प्रेरित करें.​

आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की होगी कार्रवाई

कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, कि कराइकेला थाना कांड संख्या 08/2020 में संलिप्त ये चारों अभियुक्त लंबे समय से फरार हैं. न्यायालय के आदेश पर आज इनके घरों पर इश्तहार तामिला किया गया है. हमने परिजनों को सूचित कर दिया है, कि यदि अभियुक्त शीघ्र ही आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस अगली कड़ी में धारा 83 के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी. पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों व नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *