Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Saraikela: सरायकेला जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 13 मई, बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से...

Saraikela: सरायकेला जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 13 मई, बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं टैलेंटनेक्शा सर्विसेज सहित जिले की प्रमुख नियोक्ता कंपनियां भाग लेंगी.

यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: GIS एसेट मैपिंग से झारखंड को मिला ₹5 करोड़ का इनाम

₹15,000 से ₹45,000 तक वेतन

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में 18 से 45 वर्ष के योग्य अभ्यर्थियों के लिए 1000 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹45,000 तक मासिक वेतन, निःशुल्क बस सेवा, पीएफ/ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, एपीडी इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर समेत अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी. सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: नाबालिग प्रेमिका को घर में रखना पड़ा भारी, पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ नियोजनालय पहुंचना होगा. पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेकर रोजगार का लाभ उठाने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *