लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय यूथ गेम्स में रचा इतिहास

Lohardaga: जिले के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. दिल्ली के राजीव...

Karate players
Karate players from Lohardaga created history at the National Youth Games.

Lohardaga: जिले के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 अगस्त 2026 तक यूथ गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय यूथ गेम्स 2026 में लोहरदगा के 10 सीनियर कराटे खिलाड़ियों ने कुल 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अंडर-17 आयु वर्ग में पल्लवी कुमारी और ओमप्रकाश कुमार ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते. रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव और शिल्पा कुमारी ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक हासिल किया. सुनील कुमार साहू ने दो रजत, जबकि सुशीला कुमारी ने एक कांस्य पदक जीता. वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजली कुमारी ने दो स्वर्ण पदक और राजेश उरांव ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

इस उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह 

जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, लगन और अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला परिषद और खेल विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर और जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव समेत खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी. इस उपलब्धि से जिले के युवा खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है. खेल प्रेमियों का कहना है कि बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर लोहरदगा के खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं.

ALSO READ: पढ़ाई में अटकी बात का तुरंत मिलेगा जवाब, 3 लाख छात्रों के लिए बिहार में लॉन्च हुआ ‘विद्या साथी’ एप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *