कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा रेशमी महतो ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर आर्ट्स में तीसरा स्थान हासिल

Chaibasa: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा परिणाम में पश्चिम सिंहभूम जिले की रेशमी महतो ने शानदार प्रदर्शन किया है....

Chaibasa: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा परिणाम में पश्चिम सिंहभूम जिले की रेशमी महतो ने शानदार प्रदर्शन किया है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बंदगांव की छात्रा रेशमी ने पूरे जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. वह ग्राम दुरियम टोकलो की निवासी हैं.

अंकों ने दिखाया प्रतिभा का दम

रेशमी महतो, मुखिया महतो और मीरा महतो की सुपुत्री हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की. उनके अंक इस प्रकार हैं. कुड़माली में 99 अंक. भूगोल में 95 अंक. राजनीति विज्ञान में 91 अंक. इतिहास में 86 अंक. अंग्रेजी में 82 अंक.

Also Read: बोकारो की बेटी स्वीटी ने रचा इतिहास. कॉमर्स में जिला टॉप-5 में जगह, अब पुलिस सेवा में जाने का सपना

सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए रेशमी ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है. सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने नियमित पढ़ाई और एकाग्रता को अपनी सफलता का आधार बताया.

गांव में खुशी का माहौल

रेशमी की सफलता से दुरियम और टोकलो क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी. लोगों ने कहा कि रेशमी ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों से गांव की बेटियां भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *