Click Here
Click Here
Click Here

खैराचातर: इंटर की परीक्षा में सफल बेटियों को किया गया सम्मानित

Bokaro: कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत सचिवालय में झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया...

Bokaro News
मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

Bokaro: कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत सचिवालय में झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मान ​​समारोह में प्रखंड प्रमुख नियोति दे, स्थानीय मुखिया विजय कुमार जायसवाल, सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर, सचिव कल्याणी सागर एवं निशाकर दे मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस समारोह में ​झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड (कला संकाय) में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करनेवाली छोटी कुमारी, जिला टॉप टेन में शामिल सीमा कुमारी एवं ​खुशी प्रवीण को उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया.

पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय

इस अवसर पर प्रमुख नियोति दे ने कहा, कि ग्रामीण परिवेश की इन बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. इस समारोह का उद्देश्य न केवल इन छात्राओं का उत्साहवर्धन करना है, बल्कि गांव की अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है. मौके पर प्रमुख नियोति दे, श्याम प्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, अजय जायसवाल, गौतम सागर, संजय जायसवाल, प्रकाश महतो, पूनम कुमारी, नंदकिशोर नायक, नीलम जायसवाल, राजेश जायसवाल, शेखर कपरदार, सुशीला जायसवाल, पुष्पा देवी, विजय कपरदार, मनोज घांसी, रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: NEWS WAVE IMPCT: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्रवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *