Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन

Giridih: गिरिडीह के प्रतिष्ठित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. समर कैम्प का उद्घाटन रेड...

Giridih: गिरिडीह के प्रतिष्ठित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. समर कैम्प का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह के चेयरमैन व रफ्तार मीडिया के नेशनल कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया. प्राचार्य चंद्रमलिका घोष ने पौधा देकर मुख्य अतिथि श्री कुमार का स्वागत किया. कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक संरक्षित, मनोरंजन और सुरक्षित वातावरण में नए कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करने में मदद करता है. इस शिविर में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. मंच का संचालन धीरज कुमार जायसवाल ने किया.

यह भी पढ़ें: NEWS WAVE IMPCT: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्रवाई

समर कैंप से बच्चों का मानसिक-शारीरिक विकास होता है: अरविंद

मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैंप से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है. क्राफ्ट, नृत्य राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो जैसे विभिन्न रचनात्मक और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा में निखार आती है. उन्होंने समर कैंप के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामना देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की. मौके पर मोहम्मद शहरयार, शाहिद रज़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: चार फरार अभियुक्तों के घर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *