Garhwa: 2019 बैच के आईपीएस ऋषभ गर्ग ने रविवार को खूंटी एसपी का पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालते ही नए एसपी ने कहा, कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा और आम जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई.
नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त
बैठक के दौरान एसपी ने अधिकारियों को दो टूक कहा, कि पुलिसिंग की कार्यशैली में बदलाव और जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई अपराधियों के लिए खौफ का सबब होनी चाहिए, जबकि आम नागरिकों के लिए पुलिस का चेहरा संवेदनशील होना चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके.
यह भी पढ़ें: 56 लाख का कूपन घोटाला: कंपनी के ही मैनेजर निकले मास्टरमाइंड, केस दर्ज
