अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो घंटे के भीतर अपहृत बरामद, तीन गिरफ्तार

Ranchi: डोरंडा के गौरी शंकर नगर, राम मंदिर के समीप रहने वाले महेंद्र दुबे ने अपने पुत्र अमन के अपहरण का आरोप...

Ranchi: डोरंडा के गौरी शंकर नगर, राम मंदिर के समीप रहने वाले महेंद्र दुबे ने अपने पुत्र अमन के अपहरण का आरोप लगाते हुए आयुष, शुभम, यर्थाथ, प्रिन्स एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रुपये नहीं देने पर उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी. आरोपियों ने बताया कि अमन का अपहरण बिग बास्केट ऑफिस से किया गया है.

दो घंटे में पुलिस की कार्रवाई

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डोरंडा पुलिस हरकत में आ गई. इस संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि अपहरण के दो घंटे के भीतर पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही तीन आरोपी आयुष, शुभम और यर्थाथ को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद कर लिया.

रिंग रोड से दबोचे गए आरोपी

डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा शुरू किया. आरोपी वाहन लेकर कई जगह घूमते रहे, लेकिन अंततः रिंग रोड के पास उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपी पहले भी मारपीट और जानलेवा हमले के मामलों में जेल जा चुके हैं.

Also Read: JPSC परीक्षा में कथित धांधली: पूर्व अध्यक्ष के आवास पर 5 घंटे चली रेड, खंगाले गए दस्तावेज, कई कागजात जब्त

प्राथमिकी में पिता ने क्या कहा

प्राथमिकी में महेंद्र दुबे ने बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 10:11 बजे उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल आया. उनकी पत्नी को बताया गया कि अमन का बिग बास्केट ऑफिस से अपहरण कर लिया गया है और उसे छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गई है. इसके बाद उन्होंने अमन के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, जिससे आरोपियों के नाम आयुष, शुभम, यर्थाथ, प्रिन्स एवं चार अज्ञात लोगों की जानकारी मिली. आरोपियों ने फोन पर कहा कि जल्द 10 लाख रुपये पहुंचा दो, नहीं तो अमन को जान से मार देंगे. इसके बाद महेंद्र दुबे तुरंत डोरंडा थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *