Koderma : सदर थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-20 पर वन विभाग कार्यालय के समीप बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान गिरिडीह के बेंगाबाद निवासी 25 वर्षीय अविनाश पांडे के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया निवासी मनोज कुमार पांडे और शुभम पांडे के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त कोडरमा स्थित एक मंदिर में पूजा करने आए थे. देर रात घर लौटते समय वे वन प्रमंडल कार्यालय के पास स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
PCR ने पहुंचाया अस्पताल
वहां से गुजर रही कोडरमा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की नजर घायलों पर पड़ी. पुलिसकर्मियों ने तत्काल तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने अविनाश पांडे को मृत घोषित कर दिया. वहीं मनोज और शुभम का इलाज जारी है. पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजन कोडरमा के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है.
ALSO READ : भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज देखने के लिए इस बार खर्च करने होंगे पैसे, जानें कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
