अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, worldwide कमाई 174 करोड़ के पार

Newswave Desk: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की...

'Dhamaal 4'
Ajay Devgn's 'Dhamaal 4' continues its winning streak at the box office

Newswave Desk: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 127.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड 174 करोड़ के पार

विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ रुपये हो गया. वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 174.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है. ‘धमाल 4’ ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की वर्ल्डवाइड टॉप-5 लिस्ट में जगह बना ली है. फिल्म ने शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ‘कॉकटेल 2’ के 166.19 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

साल 2026 की वर्ल्डवाइड टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

– धुरंधर 2 – 1850.85 करोड़ रुपये
– बॉर्डर 2 – 485.3 करोड़ रुपये
– भूत बंगला – 292.64 करोड़ रुपये
– वेलकम टू द जंगल – 194.97 करोड़ रुपये
– धमाल 4 – 174.20 करोड़ रुपये

ALSO READ: सर्विस सेंटर में जमा iPhone नहीं मिला वापस, Apple India को देना होगा नया फोन या 1.46 लाख रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *